टीकमगढ़
खरगापुर पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब ढाई लाख रुपए कीमत की चार चोरी की गयी बाइक भी जब्त की गयी है। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ रोहित काशवानी द्वारा संम्पत्ति संबंधी अपराधो बरामदगी एवं आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ सीताराम एवं एस.डी.ओ.पी. टीकमगढ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी द्वारा कार्यवाही करते हुए।
आरोपी मुलायम लोधी निवासी इटायल थाना लहचुरा जिला झाँसी उ.प्र. के कब्जे से थाना खरगापुर के अपराध क्र. 78/24 धारा 379 ताहि. मे चोरी गयी मो. साइ. एवं अन्य जगह से चुराई गयी तीन और मोटर साइकिले कुल कीमती 02 लाख 50 हजार रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जे. आर. पर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक पन्नालाल प्रजापति, प्रआर. 555 महीपत सिंह, आर. 116 चन्द्रपाल, आर. 574 दीपक, आर. 27 हरिराम, आर. 248 सरमन, आर. 626 योगेश, आर. 375 राम सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में 265 पदों पर…
रायपुर. उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ म्यू थाई…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…
नारायणपुर। जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने जाने…
बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…