खेलो एमपी यूथगेम्स-2023

राज्य स्तरीय आयोजन समिति गठित

भोपाल

राज्य स्तरीय आयोजन के लिए खेलो एमपी यूथगेम्स-2023 समिति गठित कर दी गई है। प्रदेश में खेलों एमपी यूथ गेम्स का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 1-5 अक्टूबर तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रदेश के सात शहर भोपाल, रीवा, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर एवं शिवपुरी ज़िले में आयोजित होंगे।

खेल और युवा कल्याण मंत्री राज्य स्तरीय समिति के मुख्य संरक्षक है। समिति में सचिव, खेल और युवा कल्याण संरक्षक और संचालक खेल और युवा कल्याण अध्यक्ष होंगे। पुलिस आयुक्त संबंधित संभाग /जिला, आयुक्त स्कूल शिक्षा, आयुक्त जनजाति कार्य, सचिव मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र संबंधित जिला, संबंधित खेल संघों के अध्यक्ष/सचिव, जनसंपर्क आयुक्त तथा अध्यक्ष द्वारा नामांकित दो ख्याति प्राप्त खिलाड़ी समिति के सदस्य होंगे। समिति मे संयुक्त संचालक खेल और युवा कल्याण आयोजन सचिव और संचालनालय के जिला खेल और युवा अधिकारी आयोजन सह सचिव होंगे। उपसंचालक वित्त, खेल और युवा कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष होंगे।

संभाग स्तरीय आयोजन समिति

संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के लिए प्रभारी मंत्री की संरक्षता में संभाग स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। खेलों का आयोजन 26-30 सितंबर तक होगा‍। संभाग के सभी सांसद अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि, सभी विधायक अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि, संभागीय आयुक्त, पुलिस आयुक्त /पुलिस महानिरीक्षक सदस्य होंगे। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर और उपाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक होंगें। संभाग स्तरीय आयोजन समिति में जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, संभागीय शिक्षा अधिकारी (स्कूल /जनजातीय कार्य विभाग), संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, अधीक्षण अभियन्ता एमपीईबी, संबंधित खेल संघों के अध्यक्ष/सचिव, संभाग के ख्याति प्राप्त पूर्व खिलाड़ी सदस्य होंगे। संभागीय/जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे।

ज़िला स्तरीय आयोजन समिति

ज़िला स्तरीय खेलो इंडिया एमपी यूथ गेम्स के लिए प्रभारी मंत्री के संरक्षण में ज़िला स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय आयोजन 21-25 सितम्बर तक चल रहे है। इसमें ज़िले के सभी सांसद अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि, ज़िले के सभी विधायक अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि सदस्य होंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक तथा नगर निगम /नगर पालिका, जनसंपर्क अधिकारी ,जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (स्कूल जनजातीय कार्य विभाग), जिला परिवहन अधिकारी, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, अधीक्षण अभियन्ता एमपीईबी, संबंधित खेल संघों के अध्यक्ष /सचिव, ज़िले के ख्याति प्राप्त पूर्व अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी सदस्य बनाए गए हैं। संभागीय /जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी इस समिति के सदस्य सचिव हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

5 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

13 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

18 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

21 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

32 minutes ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

42 minutes ago