किन्नर महामंडलेश्वर ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग का जलाभिषेक‍ करने पहुंचीं, कहा- मैं अर्धनारीश्वर शिवलिंग का जलाभिषेक करूंगी

जबलपुर
पशुपतिनाथ अखाड़े की किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी आज सुबह यहां नर्मदा नदी के किनारे ग्वारीघाट पहुंचीं। उन्होंने कहा, मैं अर्धनारीश्वर होते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक करूंगी, क्योंकि भगवान शिव भी अर्धनारीश्वर का ही स्वरूप हैं। सनातन धर्म के संत काशी विश्वेश्वर में नर्मदा नदी के जल से अभिषेक करना चाहते हैं। इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। पूरा महीना सावन महीना खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा, एक अर्धनारीश्वर दूसरे नारीश्वर को जल चढ़ाने जा रही है।

मालूम हो कि किन्नर महामंडलेश्वर ने यहां ऐलान किया था कि वे 8 अगस्त को बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग में जलाभिषेक करने के लिए जाएंगी। हिमांगी सखी को प्रथम किन्नर भागवताचार्य का सम्मान भी प्राप्त है। उन्होंने कहा, श्रावण मास समाप्त होने को है और इसका आखिरी सोमवार आने को है और अब तक बनारस में ज्ञानवापी में महादेव में जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं दी गई है, इसलिए अब वे नहीं रुकेंगी और यहां से जल लेकर वहां जाएंगी। जानकारी हो किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि सावन का महीना अर्धनारीश्वर देवाधिदेव महादेव का होता है। ऐसे में इस पवित्र महीने में वो आठ अगस्त को बनारस स्थित विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करने हर हाल में जाएंगी। भले ही इसके लिए उनको जेल जाना पड़े या उनकी जान चली जाए।

किन्नर साथियों और संतों को लेकर जाएंगी बनारस
मालूम हो कि वहीं हिमांगी सखी ने कहा कि वे जबलपुर से करीब दो दर्जन किन्नर-साथियों और अन्य संतों के साथ बनारस के लिए रवाना होंगी। इस मौके पर सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन वृंदावन से भी 800 संत वाराणसी पहुंचेंगे। हम सभी लोग बनारस के गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांवड़-यात्रा के रूप में विश्वेश्वर ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग का जलाभिषेक‍ करने जाएंगे।

पशुपतिनाथ पीठ से मिली उपाधि
मालूम हो कि हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि पशुपतिनाथ पीठ अखाड़े से मिली है। यह अखाड़ा नेपाल में है। 2019 में प्रयागराज में हुए कुंभ में नेपाल के गोदावरी धाम स्थित आदिशंकर कैलाश पीठ के आचार्य गौरीशंकर महाराज ने उन्हें पशुपतिनाथ पीठ की महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी । अब तक महामंडलेश्वर हिमांगी सखी बैंकाक, सिंगापुर, मारीशस सहित अनेक स्थानों पर 50 से अधिक भागवत कथाएं कर चुकी हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

3 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

3 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago