कोरबा जिले के पाली में एक बार फिर तेज रप्तार का कहर देखने को मिला है। यहां बिलासपुर से कटघोरा नेशनल हाईवे डुमरकछार के पास ट्रैक्टर और बाईक में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में बाईक सवार दो युवकों की हुई मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को पाली अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतक रामू मरकाम व विष्णु मरकाम रिश्ते में भाई है और ग्राम डुमरकछार निवासी बताए जा रहे हैं। इधर घटना से नाराज परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। आधे घण्टे के चक्काजाम के बाद पुलिस व प्रशासन की समझाइस के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। बता दें कि दो दिन पहले भी इसी नेशनल हाइवे में चैतमा के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ था। मिक्चर मशीन वाहन की चपेट में आने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…
राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…
राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के पास एटीएम बूथ के सामने सड़क किनारे नाली पर गड्ढा लोगों के…
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी…