कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ई के पास मरीज छोड़कर वापस लौट रही तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पोड़ी उपरोड़ा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ाई के पास मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ है। एंबुलेंस का चालक संतोष सिंह और परिचालक मोहम्मद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद राहगीरों के भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां घटना स्थल पर 112 पहुंची। जिसके बाद घायलों को पौड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र किया गया रवाना किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *