कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी धर्मेंद्र निषाद ने जुलाई 2022 से जनवरी 2023 तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसकी के साथ उसने उसे डराया धमकाया भी। लोक लाज के डर से उसने किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। वह हर वक्त डरी सहमी रहती थी। लेकिन जब उसकी हैवानियत बढ़ने लगी तो उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को इस बारे में बताया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजनांदगांव , जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल…
राजनांदगांव , ग्राम जालबांधा के ग्रामीणों ने पंचायत के कोटवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…
राजनांदगांव | राज्य सरकार द्वारा 16 जून से सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के दौरान…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में नवाचार और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के…
इंदौर विश्व प्रसिद्ध इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालु लगातार दिल खोलकर दान कर…
भोपाल ग्वालियर और नागपुर शहरों को सिक्सलेन हाइवे से जोड़ने के लिए नए कारीडोर का…