छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है। 

किसी काम से निकले थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोड़मा निवासी अंजोर सिंह (38) बाइक से अपनी ससुराज सोनपुरी गांव आया था। यहां से अपने साले जनी राम (22) के साथ दोनों बाइक पर सुबह घर से किसी काम पर जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि रूमगड़ा हवाई पट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। 

पेड़ से भिड़ते ही दोनों उछलकर दूर गिरे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर दूर तक जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे अंजोर सिंह के सिर पर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसा देख राहगीरों ने 108 को सूचना दी। इस पर एंबुलेंस से घायल जनी राम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। 

लोग बोले- तेज रफ्तार में नियंत्रण खोया
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते अंजोर सिंह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची। शवों की पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ कर रहे हैं। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *