लंबित प्रकरणों पर त्वरित निर्णय कर आवेदकों को लाभ पहुचाने के दिए निर्देश
कोरिया, 05 जुलाई 2023
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह ने जिले के सोनहत प्रवास के दौरान जनपद पंचायत सभा कक्ष में समीक्षा बैठक सह भेंट मुलाकात की उन्होंने कहा कि छ0ग0 राज्य अनुसूचित जाति आयोग को सिविल न्यायालय की शक्तियां प्राप्त है, जिसके कारण आयोग की कार्य प्रणाली माननीय न्यायालय की कार्य प्रणाली के अनुरूप जांच, सुनवाई, स्थल निरीक्षण आदि की कार्यवाही प्रकरण की शिकायत,आवेदन की गम्भीरता के आधार पर तय करते हुए विधि सम्मत कार्यवाही की जाती है। उन्होने बताया कि आयोग में प्राप्त शिकायत की गंभीरता के अनुरूप स्थापना विषय के अतिरिक्त शिकायत,अभ्यावेदन पर संबंधित विभाग एवं व्यक्ति को सीधे या राजस्व व पुलिस अधिकारी के माध्यम से जांच,निरीक्षण कराने की कार्यवाही की जाती है।
सिंह ने वनाधिकार पट्टा वितरण की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों पर त्वरित निर्णय लेकर आवेदकों को लाभ पहुचाने को कहा। उन्होने आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुवे आश्रम शाला एवम छात्रावास में पुस्तक, गणवेश वितरण, अन्य सुविधाएं जैसे पेयजल, भोजन आदि सुनिश्चित करने केे निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उन्हेंने पंचायत विभाग, राजस्व, महिला बाल विकास विभाग, कृषि शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सिंह ने उपस्थित जन मानस को जाति प्रमाण पत्र सरलीकरण के संबंध में जानकारी दी गई। पंडो समाज द्वारा पण्डो जाति का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर प्रकरण निराकरण करने हेतु आयोग अध्यक्ष से आग्रह की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पण्डो समाज, कंवर समाज, गोंड समाज, राजवाड़े समाज, रविदास समाज के पदाधिकारी के अतिरिक्त गुलाब चौधरी, राजन पांडे, कृष्णा राजवाड़े, कृष्ण कुमार राजवाड़े, मनमति, प्रकाश चंद पैकरा, तहसीलदार प्रतीक जयसवाल, मुख्यकार्यपालन अधिकारी ए.पन्ना, एवम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…