ग्राम पंचायत सचिव दुलहरा के साथ जातिसूचक गाली गलौच एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर

         ग्राम पंचायत दुलहरा, अनूपपुर के सचिव श्री बोधन सिहं पिता सीताराम सिहं उम्र 43 साल निवासी ग्राम खांड़ा, अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09/11/2024 को दिन में पंचायत कार्यालय में साथी कर्मचारियों के साथ शासकीय काम कर रहा था,  तभी अजय श्रीवास्तव पंचायत कार्यालय आया और अपने हाथ में पकड़े पालीथीन में रखे समोसा व मूंगफली कार्यालय में फैलाने लगा तब उसको गंदगी न फैलाने को बोला तो अजय श्रीवास्तव मां  – बहन की गंदी-गंदी गालियां एवं जातिगत गलियां देने लगा एवं कार्यालय से संबंधित कागज फाड़ दिये एवं मोबाईल फोन पर भी ग्राम पंचायत सचिव को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी गई, जिसकी रिकार्डिंग ग्राम पंचायत सचिव द्वारा थाना पहुंचकर टी. आई. अरविन्द जैन के समक्ष प्रस्तुत की गई

जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर अजय श्रीवास्तव निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर के विरुद्ध लोक सेवक, ग्राम पंचायत सचिव के साथ जातिसूचक गंदी गंदी गालियां देकर धमकी दिये जाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने का अपराध क्रमांक 483/24 धारा 296,132,221,351(2) बीएनएस एवं 3(1) (द),3(1) (घ),3(2)va अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठोर के द्वारा आरोपी अजय श्रीवास्तव पिता बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव उम्र करीब 43 साल निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago