भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरूवार को भोपाल की चिकलोद रोड पर स्थित आरएनटीयू में श्रमिकों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल भोपाल द्वारा श्रमिकों की प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए प्रतिवर्ष संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मंत्री पटेल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अवसर दिया जाएगा।
मंत्री पटेल ने बताया कि भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं से आए 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समूह खेलों में कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी प्रतियोगिताएं तथा एथलेटिक्स में विभिन्न दौड़, गोला, तवा, भाला फेंक एवं कैरम शामिल हैं। इसी प्रकार महिला वर्ग के लिए 100 एवं 200 मीटर दौड़, कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
टीम गेम में विजेता उपविजेता एवं एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में कुलदीप सिंह गुर्जर महामंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं कल्याण आयुक्त बसंत कुर्रे भी उपस्थित रहे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त यातायात मार्गों में शामिल प्रभात चौराहे पर निर्माणाधीन डबल-डेकर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य को…
भोपाल निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (International Election Visitors Programme)"…
रायपुर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना का व्यापक आधुनिकीकरण…
रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण…