बीना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana) की माह सितंबर की राशि ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम सागर जिले के बीना में आयोजित हुआ।
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में जमा की गई। बता दें, सितंबर माह में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। योजना का लाभ उठाने वालीं प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को इसका बेसब्री से इंतजार था।
साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत माह अगस्त की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई। जिलास्तर पर कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से योजना के हितग्राही और सम्बंधित अधिकारी जुड़े।
बीना में पहली बार होगा ऐसा
कांग्रेस से भाजपा में आईं विधायक निर्मला सप्रे की मांगों को मूर्त रूप देने मुख्यमंत्री मोहन यादव बीना आए। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से कृषि उपज मंडी स्थित सभा स्थल पहुंचे और जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद वह विधायक निर्मला सप्रे के घर भी गए। बीना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री विधायक के घर गया।
भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज…
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में बीमार किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के कारण पहले तो…
रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…
रायपुर खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक…
भोपाल प्रदेश में तबादलों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सरकार द्वारा लंबे समय से…