भोपाल
लाड़ली बहना योजना का सरकार विस्तार नहीं करेगी। 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को इसमें शामिल करने का कोई विचार नहीं है। योजना 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
इसमें एक करोड़ 28 लाख हितग्राही हैं और इन्हें जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 29 हजार 218 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। यह जानकारी भाजपा विधायक डा.चिंतामणि मालवीय के ध्यानाकर्षण के लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी।
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को शामिल करने का तर्क
डा. मालवीय ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को योजना में शामिल करने की बात उठाई। उन्होंने ध्यानाकर्षण में कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की माताओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को राहत राशि की अधिक आवश्यकता होती है, इसलिए योजना का विस्तार किया जाना चाहिए।
21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं शामिल
इसके उत्तर में विभागीय मंत्री ने बताया कि योजना में 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक महिलाएं शामिल हैं। पहले आयु 23 वर्ष थी, जिसे घटकार 21 वर्ष किया गया। ट्रैक्टर रखने वाले परिवार की विवाहित महिलाओं को भी पात्रता दी गई। जुलाई से अगस्त 2023 में छह लाख 339 नए हितग्राही जोड़े गए।
जनवरी से दिसंबर 2024 तक 19,221 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। व्यापक विचार-विमर्श के बाद पात्रता आयु 21 से 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक की महिलाओं को ही लक्षित हितग्राही बनाया है।
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए कई योजनाएं
राज्य और केंद्र सरकार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। इसलिए लाड़ली बहना योजना का 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए विस्तार करने पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…
रायपुर गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री विजय…