प्रदेश में 2 मई से11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव,रूपरेखा तैयार

भोपाल
 लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  के दिल के बहुत करीब है, योजना की सफलता को देखते हुए सीएम शिवराज ने इसका दायरा बढ़ाया है अब इसका दूसरा चरण शुरू होगा जिसके तहत पुरे प्रदेश में 2 मई 2022 से 11 मई 2022 तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव (Ladli Laxmi festival) की तैयारियों को लेकर आज गुरुवार को मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक लगभग 43 लाख बेटियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री योजना के दूसरे चरण की शुरूआत 2 मई से 11 मई तक ,  इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा। उत्सव के आयोजन की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरुवार को मंत्रालय में खेल, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) की उपस्थिति में मंत्री समूह समिति की बैठक हुई।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने योजना के महत्व की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुँचाने, होर्डिंग्स और पंचायत भवनों पर डिजिटल वॉल पेंटिंग कराने का सुझाव भी दिया। संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपराजिता कार्यक्रम में किशोरियों को लाठी चलाने और तलवार बाजी का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया।

अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह ने बताया कि लाड़ली उत्सव के दौरान सृजनात्मक स्पर्धाओं, देशी खेलों की प्रतियोगिता, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। बैठक में संचालक महिला बाल विकास राम राव भोंसले और उप सचिव महिला-बाल विकास अजय कटसेरिया भी उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago