घुमंतू जनजाति के अगरिया (लोहापीट) समाज को जल्द दिये जाएं पट्टे-राज्यमंत्री गौर

घुमंतू जनजाति के अगरिया (लोहापीट) समाज को जल्द दिये जाएं पट्टे-राज्यमंत्री गौर

राज्यमंत्री गौर ने अशोकनगर जिले के कलेक्टर को दिए निर्देश

चंदेरी में 20 वर्षों से निवासरत परिवारों की समस्या का होगा त्वरित निराकरण-राज्यमंत्री गौर

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर से उनके निवास पर घुमंतू जनजाति वर्ग के अगरिया (लोहापीट/गाड़िया लोहार) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र में लंबे समय से निवासरत समाज के लोगों को आवासीय पट्टे दिलाए जाने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे श्री राजू राणा ने बताया कि घुमक्कड़ समाज के कई परिवार पिछले लगभग 20 वर्षों से चंदेरी के तमरपुरा क्षेत्र में निवासरत हैं। इन परिवारों के सभी आवश्यक शासकीय दस्तावेज (आधार, वोटर आईडी आदि) भी चंदेरी के ही बने हुए हैं, लेकिन अब तक पट्टे नहीं मिले हैं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अशोकनगर कलेक्टर को शीघ्र समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। श्रीमती गौर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा और पट्टे वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : भतीजे के हत्यारे चाचा को हुई उम्रकैद की सजा …

CG : भतीजे के हत्यारे चाचा को हुई उम्रकैद की सजा …

बिलासपुर। पारिवारिक विवाद और पैतृक जमीन के झगड़े में अपने ही सगे भतीजे की बेरहमी…

1 minute ago
CG : कई जिलों में लू की स्थिति …

CG : कई जिलों में लू की स्थिति …

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24…

6 minutes ago
CG : प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास : बीजेपी …

CG : प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास : बीजेपी …

रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर के…

19 minutes ago
मोहला : डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सस्पेंड, सागौन लकड़ी बेचने का आरोप …

मोहला : डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सस्पेंड, सागौन लकड़ी बेचने का आरोप …

मोहला। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के देववाडवी सर्किल के टाटेकसा कक्ष क्रमांक 751 के…

23 minutes ago
CG : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे …

CG : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे …

सरगुजा। सरगुजा संभाग में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना…

27 minutes ago
CG : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला, अब पति का किया मर्डर …

CG : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला, अब पति का किया मर्डर …

बिलासपुर. झारखंड की रहने वाली महिला अपने पति को बिलासपुर लेकर आई, और अपने प्रेमी…

31 minutes ago