खजुराहो फिल्म महोत्सव की आखिरी शाम जया प्रदा के नाम, कनाडा से आई मनप्रीत कौर ने बांधा समा

खजुराहो
नौवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की आखिरी शाम भारतीय हिंदी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा और निर्माता निर्देशक बोनी कपूर के नाम रही। महोत्सव श्रीदेवी को समर्पित किया था, इसमें छतरपुर की पहली महिला पुलिसकर्मी बनने वाली सावित्री सोनी (जिज्जी) को भारत गौरव सम्मान प्रदान किया।

छतरपुर की जिज्जी
जिज्जी सावित्री सोनी राजनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कर्री से आती हैं। वर्ष 2003 में बड़ामलहरा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके ठिंन्ना गड़रिया गिरोह के सफाये में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सावित्री सोनी पुलिस महकमे सहित जिले भर में जिज्जी के नाम से मशहूर हो गईं थी। उनकी सेवानिवृत्ति 2015 में हो गई थी।

मनप्रीत कौर ने बांधा समा
समारोह में अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि फिल्मों में जो कुछ दिखाया जाता है वह आप सभी के बीच की समाज से निकले विषयों पर ही होता है। बोलीं- मैं आज जो कुछ हूं अपने प्रशंसकों और दर्शकों के कारण हूं। आप सभी मेरे भगवान के बराबर हैं। खजुराहो के पाहिल वाटिका परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर खजुराहो फिल्म महोत्सव का समारोह की आखिरी शाम में कनाडा से आई मनप्रीत कौर ने लाइव प्रस्तुति से समा बांध दिया।
 

राजस्थानी नृत्य घूमर
कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्य घूमर के साथ ही मुंबई से आए क्रेजी ग्रुप के कलाकारों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। शुक्रवार रात समापन समारोह में संत स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती मुख्य अतिथि रहे। पूर्व मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया और नगर पालिका अध्यक्ष अरुण (पप्पू) अवस्थी विशिष्ट अतिथि रहे। फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला और अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago