हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप 

 पुराने रेस्ट हाउस के पास डैम के पानी उतराता मिला शव, ग्वालियर व शिवपुरी की वन टीमें पहुंची मौके पर

भितरवार
भितरवार क्षेत्र के हरसी डैम स्थित पुराने रेस्ट हाउस के पास सोमवार की सुबह डैम के पानी में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह डैम पहुंचे ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे तेंदुए के शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही ग्वालियर एवं शिवपुरी जिले के वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि जहां तेंदुए का शव मिला, वह क्षेत्र शिवपुरी जिले की वन सीमा में आता है। इसके बाद शिवपुरी वन विभाग की टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए तेंदुए के शव को डैम के पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरसी डैम में तेंदुए का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और वन्यजीवों से जुड़े किसी भी मामले की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से गंभीर हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष यह स्पष्ट करेंगे कि तेंदुए की मौत पानी में डूबने या प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और वन विभाग की टीम आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: leopard

Recent Posts

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

30 minutes ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

39 minutes ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

41 minutes ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

10 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

11 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

11 hours ago