कुसुम-सी परियोजना के 7 विकासकों को 82.9 मेगावॉट के एलओए वितरित

विश्व की सबसे बड़ी ओंकारेश्वर फ्लोटिंग परियोजना के लिये 217.14 करोड़ का ऋण अनुबंध
भोपाल

विश्व के सबसे बडे ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट में विद्युत ग्रिड संयोजन के लिये आवश्यक सब स्टेशन निर्माण के लिए आज यहां आरईसी लिमिटेड और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड के मध्य 217 करोड़ 14 लाख का ऋण अनुबंध निष्पादित किया गया।

अध्यक्ष गिर्राज दण्डोतिया और प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम कर्मवीर शर्मा की उपस्थिति में रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड की ओर से परियोजना प्रभारी अवनीश शुक्ला और आरईसी की ओर से प्रदीप ने हस्ताक्षर किए। यह ऋण स्वदेशी संस्थान से होने के कारण आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी प्राप्त कराने में सहायक होगा। रीवा अल्ट्रा मेगा कंपनी द्वारा प्रदेश में अब तक एक हजार मेगावॉट के सौर पार्क और परियोजनाएं सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जा रही हैं।

ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दण्डोतिया ने आज कुसुम-सी परियोजना में 82.9 मेगावॉट की 14 परियोजनाओं के 7 विकासकों को लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) का वितरण किया। किसानों को पर्याप्त मात्रा में विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित कुसुम-सी परियोजना में रायसेन जिले की 26 मेगावॉट की 4 परियोजनाओं के लिये पुरूषोत्तम प्रोफाइल प्राइवेट लि. को, शाजापुर जिले की 14.4 मेगावॉट की 2 परियोजना के लिये भैरव एम्ब्रो डिजाइन, 14.6 मेगावॉट की 3 परियाजना के लिए रिनी पॉवर 6.3 मेगावॉट की 2 परियाजना के लिए सचिन बंसल कान्ट्रेक्टर, 8 मेगावॉट की एक परियोजना के लिए रिद्धि-सिद्धि इलेक्ट्रीकल इंजीनियर और 5.7 मेगावॉट की एक परियाजना के लिए एसके इलेक्ट्रीकल्स तथा बुरहानपुर जिले 7.9 मेगावॉट की झम्ब ट्रेडिंग कंपनी को लेटर ऑफ अवार्ड दिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

52 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

2 hours ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

2 hours ago