लोकसभा चुनाव का रिजल्ट भोपाल में 3 घंटे देरी से जारी होगा, इस वजह से लगेगा ज्यादा समय

  भोपाल
भोपाल लोकसभा सीट की 7 विधानसभा सीटों की मतगणना 4 जून को राजधानी भोपाल की पुरानी जेल परिसर में होगी. सुबह 8 बजे से मतगणना होगी. मतगणना के लिए 55 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी. हालांकि, इस बार परिणाम घोषित होने में 3 घंटे की देरी होगी, जिसकी वजह यह है कि इस बार ईवीएम के मतों एवं वीवीपैट पर्ची का मिलान भी किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि हर विधानसभा के 5-5 मतदान केन्द्रों का लॉटरी से चयन कर ईवीएम के मतों और वीवीपैट पर्चियों से वोट का मिलान होगा. मिलान काउंटिंग का आखिरी राउंड समाप्त होने के बाद होगा. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की वीवीपैट पर्चियों का मिलान होने के बाद रिजल्ट घोषित होगा.

सबसे ज्यादा गोविंदपुरा सीट पर होंगे राउंड
बता दें भोपाल संसदीय सीट में 8 विधानसभा शामिल हैं, जिसमें 7 भोपाल की जबकि एक सीहोर की. सीहोर विधानसभा सीट की गणना सीहोर जिला मुख्यालय पर ही होगी. जबकि भोपाल की 7 विधानसभा सीटों की गणना भोपाल में होगी. भोपाल की गोविंदपुरा सीट के 383 बूथ के लिए 28 राउंड में गणना होगी.

हुजूर की 372 बूथ के लिए 26 राउंड, भोपाल मध्य के 247 बूथ के लिए 19 राउंड, दक्षिण पश्चिम के 236 बूथ के लिए 16 राउंड, नरेला के 338 बूथ के लिए 24 राउंड, भोपाल उत्तर के 246 बूथ के लिए 17 राउंड, बैरसिया विधानसभा के 275 बूथ के लिए 19 राउंड में गणना होगी.

480 अधिकारी-कर्मचारी करेंगे मतगणना
भोपाल लोकसभा सीट की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 480 अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे जो मतगणना करेंगे. इसके अलावा मतगणना स्थल पर एंबुलेंस और दमकल वाहन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग का अमला भी मौजूद रहेगा. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने चौक चौबंध व्यवस्थाएं की है.

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे के अनुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना के लिए 500 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 5-5 मतदान केन्द्रों का लॉटरी से चयन कर ईवीएम के मतों और वीवीपैट पर्चियों से वोट का मिलान किया जाएगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

8 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

8 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

9 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago