लोकसभा चुनाव: 60 विधानसभा क्षेत्रों में बनाए 356 सहायक मतदान केंद्र

भोपाल
प्रदेश में मतदाताओं को मतदान करने के लिए अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके 356 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये मतदान केंद्र उन 60 विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जहां के मतदान केंद्रो पर डेढ़ हजार से अधिक मतदाता हैं। सर्वाधिक 53 सहायक मतदान केंद्र राऊ विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं।

इन जगहों पर बनाए
 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रदेश के जिन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है, वहां पर सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें जौरा, भितरवार, चंदेरी, खुरई, सागर, राजनगर, धौहनी, मुडवारा, जबलपुर केंट, सिहोरा, सिवनी, सौंसर, विदिशा, बासौदा, शमशाबाद, इछावर, सीहोर, ब्यावरा, शाजापुर, भगवानपुरा, इंदौर-3, रतलाम सिटी, जावरा और सुवासरा में एक-एक सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह ग्वालियर पूर्व, छतरपुर, सिंगरौली, गाडरवारा, देवास, खरगोन, सेंधवा, झाबुआ और नागदा-खाचरौद में दो-दो, ग्वालियर ग्रामीण, राघोगढ़, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, मंदसौर में तीन-तीन, गुना, छिंदवाड़ा, भोपाल मध्य, बड़वाह व इंदौर-4 में चार-चार, ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, डबरा एवं बैरसिया में पांच-पांच, जबलपुर पूर्व में सात, नरेला व देपालपुर में आठ-आठ, उज्जैन दक्षिण व उज्जैन उत्तर में नौ-नौ, इंदौर-1 और 2 18- 18, सांवेर में 19, डा. आंबेडकर नगर (महू) में 20, हुजूर में 29, इंदौर पांच में 50 और विधानसभा क्षेत्र राऊ में 53 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

लू से बचाव का प्रबंध करें
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मतदान केंद्रों में तेज गर्मी (लू) से बचाव के प्रबंध करें। मतदाताओं को धूप से बचाने के लिए शेड लगाएं। मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए शुद्ध पेयजल और बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों व बेंच की व्यवस्था भी की जाए।प्रत्येक मतदान केंद्र में ग्रीष्मकाल में उपयोगी सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। मतदान दलों के पास ओआरएस पैकेट और तेज गर्मी से बचाव के लिए ''क्या करें, क्या नहीं करें'' का पर्चा भी होना चाहिए। साथ ही सेक्टर आफिसर के वाहन में सभी जरूरी दवाइयों के साथ-साथ समुचित संख्या में पैरा-मेडिकल स्टाफ भी तैनात रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…

9 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

 कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…

12 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…

16 minutes ago
CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

हेम नारायण और ओंकार साहू  के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…

18 minutes ago
CG : विशेष लेख : विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम …

CG : विशेष लेख : विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम …

सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर     विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक (जनसंपर्क) रायपुर,…

22 minutes ago