लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों पर बुधवार शाम से थम जाएगा प्रचार

भोपाल
पहले चरण के चुनाव में शामिल प्रदेश की छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा के लिए बुधवार 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से प्रचार थम जाएगा। यहां 19 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान चार बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदान दल 18 अप्रैल को रवाना होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से रोड शो, सभा, रैलियां नहीं होंगी। पहले चरण में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की छह सीटों के लिए सोमवार को 15 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन पत्र जमा किए। 12 अप्रैल से अब तक 22 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं। 19 अप्रैल तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इनकी जांच 20 अप्रैल को होगी और 22 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान सात मई को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सोमवार को ग्वालियर में चार, विदिशा में एक, सागर में दो, भोपाल में तीन और राजगढ़ में पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए। मुरैना, भिंड और गुना में किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। बैतूल के लिए केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी द्वारा नामांकन भरा जाना है, लेकिन यह सोमवार को जमा नहीं हुआ। तीसरे चरण की सीटों के लिए अब तक 22 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

43 minutes ago
एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…

48 minutes ago
CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

1 hour ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

1 hour ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

1 hour ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

1 hour ago