Home » लोकायुक्त की कार्रवाई रीवा में रिश्वत लेते CEO गिरफ्तार

लोकायुक्त की कार्रवाई रीवा में रिश्वत लेते CEO गिरफ्तार

25/05/2022

रीवा
 लोकायुक्त पुलिस ने रीवा जिले की जवा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार भारद्वाज को उनके सरकारी मकान में गिरफ्तार कर लिया। दावा किया है कि उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया है कि रीवा जिले की जनपद जवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार  भारद्वाज को उनके शासकीय मकान में रौली सरपंच से मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यो के बिल पास करने के एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा है।

Leave a comment