छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में अकाउंटेंट को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

जबलपुर
लोकायुक्त की पुलिस ने छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ अकाउंटेंट संगीता झाड़े को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि उन्होंने लेखापाल संगीता झाड़े को ₹25000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

चपरासी के बेटे की शिकायत पर हुई लोकायुक्त की कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आदिवासी बालक छात्रावास सोनपुर में पदस्थ चपरासी गंगाराम सूर्यवंशी की सेवा पुस्तिका में दर्ज जन्मतिथि में दो साल का अंतर हो गया था, जिसे वह सुधरवाना चाह रहा था। लेकिन अकाउंटेंट संगीता झाड़े द्वारा सुधार कार्य नहीं किया जा रहा था। परेशान होकर चपरासी के बेटे नीलेश निवासी लहगडुआ तहसील अमरवाड़ा ने 16 फरवरी को जबलपुर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने लेखापाल को पकड़ने योजना बनाई।

छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में बिना रिश्वत के नियमानुसार काम भी नहीं हो रहे थे
शिकायकर्ता नीलेश सूर्यवंशी ने बताया कि उसके पिता की उम्र में दो साल का अंतर आ रहा था, जिसे सुधरवाने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। स्पष्ट रूप से धमकी दी गई थी कि यदि रिश्वत नहीं दी जाएगी तो काम भी नहीं होगा। लोकायुक्त निरीक्षक स्वप्रनिल दास ने बताया कि अकाउंटेंट को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस कारवाई में निरीक्षक स्‍वप्‍निल दास, मंजू किरण तिर्की, भूपेंद्र दीवान, आरक्षक जुबेद खान, अतुल श्रीवास्तव, विजय विष्ट, लक्ष्मी रजक, सुरेंद्र राजपूत शामिल थे।

अकाउंटेंट संगीता झाड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला
इंस्पेक्टर स्वप्निल दास ने बताया कि अकाउंटेंट संगीता झाड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही से पहले शिकायत की पुष्टि की गई थी। कार्रवाई के बाद मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कहीं आय से अधिक संपत्ति का मामला तो नहीं है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान अकाउंटेंट संगीता झाड़े से यह भी पूछा जाएगा कि रिश्वत की मांग उन्होंने स्वयं की थी या फिर इसमें उनके अधिकारी का भी हिस्सा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

8 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

9 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

9 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

9 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

9 hours ago