लंबे समय से अटकी SPS अफसरों की सुपर सीनियर ग्रेड की मांग हो सकती है पूरी

भोपाल

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अफसरों की लंबे समय से अटकी पड़ी मांग पूरी हो सकती है। चुनाव से पहले सरकार जहां हर वर्ग को खुश करने का प्रयास कर रही है। उसी प्रयास में अब एसपीएस अफसरों की लंबे समय से अटकी मांग को पूरा किया जा सकता है।

राज्य पुलिस सेवा के सीधी भर्ती के कई अफसर 56 साल पूरे कर चुके हैं, जिसके चलते उन्हें अब आईपीएस अवार्ड नहीं हो सकता है। इसलिए एसपीएस के अफसरों ने यह मांग उठाई थी कि उनके सबसे सीनियर अफसरों को पांचवा पे ग्रेड तय किया जाए। जिसमें राज्य पुलिस सेवा के कुल संख्या के दो प्रतिशत अफसरों को यह ग्रेड दी जाए। इस मांग को लेकर राज्य पुलिस सेवा संगठन डीजीपी, एसीएस होम से लेकर मुख्यमंत्री तक से मिल चुका है। राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य वित्त सेवा में यह व्यवस्था वर्ष 2018 से लागू हो चुकी है। उन अफसरों को सुपर सीनियर गे्रड का पे स्केल दिया जा रहा है। जबकि राज्य पुलिस सेवा में अब तक चार ही पे स्केल पर वेतन दिया जा रहा है।  

अभी यह है पे स्केल
राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के चार पे स्केल हैं। कनिष्ठ श्रेणी के लिए 5400 का पे स्केल है। यह स्वीकृत पदों के 55 प्रतिशत अफसरों को दिया जाता है। जबकि वरिष्ठ श्रेणी में 6400 का पे स्केल हैं। जो 25 प्रतिशत अफसरों को दिया जाता है। प्रवर श्रेणी का पे स्केल 7600 हैं, जो 15 प्रतिशत अफसरों को दिया जाता है और वरिष्ठ प्रवर श्रेणी के 5 प्रतिशत अफसरों को 8700 का पे स्केल दिया जाता है। ये चार पे स्केल अभी दिये जाते है। अब यदि चुनाव से पहले इसे मंजूरी मिली तो सुपर सीनियर ग्रेड का पे स्केल 8900 होगा और यह दो प्रतिशत अफसरों को दिया जाएगा। प्रदेश में अभी करीब 1200 डीएसपी कॉडर के अफसर है। इनमें से एक हजार एक डीएसपी हैं जबकि 268 अफसर के लगभग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेंक के हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

8 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

9 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

9 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

9 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

9 hours ago