MP में लव-सेक्स और मर्डर,1.5 किमी पैदल कंधे पर प्रेमिका का शव लादकर चला प्रेमी

भोपाल.
राजगढ़ जिले में 11 जून को मिले 22 साल की युवती के कंकाल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने 7 जून को की थी। इसके बाद वो कंधे पर शव रखकर करीब 1.5 किमी दूर मोकमपुरा के पास जंगल में बटेड़ नाले में ठिकाने लगा आया था। शव का कुत्ते नोंच रहे थे। कपड़े और सेंडल यहां-वहां पड़े थे। कुछ लोगों ने जब यह देखा, तो पुलिस को जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में प्रेमिका की हत्या में बड़ा खुलासा

कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव के अनुसार, 11 जून को एक दम्पती पुलिस थाने पहुंचे थे। दम्पती ने बताया कि उनकी बेटी 4 जून से लापता है। पुलिस ने कपड़ दिखाकर युवती की पहचान कराई। इस मामले में पुलिस ने 8 जुलाई को आरोपी प्रेमी को अरेस्ट किया है। उसे 9 जून को कोर्ट मे पेश करके एक दिन की रिमांड पर लिया गया।

यह मामला लालपुरिया गांव से जुड़ा है। पुलिस के लिए कंकाल के आधार पर शव की शिनाख्त कर पाना आसान नहीं था। लेकिन तभी 38 वर्षीय हजारी लाल तंवर और उनकी पत्नी कलाबाई थाने पहुंचे, तो उन्होंने कपड़ों से अपनी बेटी की पहचान की।

मप्र के राजगढ़ में प्यार में मर्डर का चौंकाने वाला केस

पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ कि संगीता का शादीशुदा युवक कालू सिंह सौंधिया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे अकसर फोन पर बात करते थे। संगीता के माता-पिता को शक था कि 4 जून की रात कालू उसे भागकर ले गया था।

पुलिस ने जब कालू सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया, तो वो गुमराह करने लगा। उसने कहा कि जब संगीता उसके घर पर आई, तब वा सो रहा था। पुलिस के बार-बार बुलाने पर भी वो थाने जाकर बयान देता रहा। जब पुलिस को पुख्ता सबूत मिले, तब 8 जुलाई को उसे अरेस्ट किया गया।

मप्र में प्रेमिका की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

मृतका संगीता 4 जून को घर से गायब हो गई थी। बदनामी के डर से माता-पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ भागी थी, इसलिए बदनामी के डर से वे चुप रहे। युवती के परिजनों ने लालपुरिया गांव के ही 27 साल के कालू सिंह सौंधिया पर शक जताया था।

चूंकि पुलिस को युवती का कंकाल भर मिला था, इसलिए उसे भोपाल के मेडिको लीगल संस्थान भेजना पड़ा। वहां से मिली रिपोर्ट के बाद युवती की पहचान पुख्ता हुई।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ की शॉकिंग लव स्टोरी

कालू सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के पास 20 बीघा जमीन है। फसल कटाई के लिए अकसर मजदूर आते थे। 5 महीने पहले 2 किमी दूर के दलेलपुरा गांव के हजारीलाल तंवर अपने बेटा बंटी और संगीता को लेकर भी काम पर आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ।

आरोपी ने माना कि संगीता शादी की जिद कर रही थी। इसी डर से उसने रस्सी से संगीता का गला घोंट दिया था। फिर एक घंटे तक शव के पास बैठा रहा। बाद में 7 जून की शाम अंधेरा होन पर शव को कंधे पर रखकर ठिकाने लगा आया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

48 minutes ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

1 hour ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

1 hour ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

1 hour ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

2 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

2 hours ago