ग्राम बामनसुता के पास एलपीजी टैंकर ने कार और पिकअप वाहन को मरी टक्कर, सात की मौत

धार, बदनावर
निर्माणाधीन उज्जैन-बड़नगर फोरलेन पर ग्राम बामनसुता के पास एलपीजी टैंकर ने कार और पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, तथा तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में वाहनों से घायलों और मृतकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गई तथा 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने रतलाम ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
 
घायलों को रतलाम रेफर किया गया
दुर्घटना के शिकार हुए लोग मंदसौर और रतलाम जिले के बताए जा रहे हैं। तीन गंभीर घायलों को रतलाम रेफर किया गया। इसमें एक की रास्ते में मौत हो गई, जिसे वापस यहां सिविल हॉस्पिटल लाया गया। मृतकों की शुरुआत में शिनाख्त नहीं हो पाई थी, इसलिए उनके फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए।

रांग साइड से जा रहा था टैंकर
सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव समेत बड़ी संख्या लोग पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक एलपीजी टैंकर (जीजे 12 एवाय 8769) रांग साइड से जा रहा था, जिससे एक पिकअप और कार (एमपी 14 सीडी 2552 ) की भिंडत हो गई। आज शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इनकी चली गई जान
कार में बैठे गिरधारी माखीजा निवासी मंदसौर, अनिल व्यास निवासी रतलाम, विरभ धनगर निवासी सीमामऊ मंदसौर, चेतन बाघरवाल निवासी मंदसौर की मौत हो गई। वहीं पिकअप वाहन में सवार बना उर्फ लालसिंह, अनूप पूनिया निवासी जोधपुर राजस्थान, जितेंद्र बडलिया निवासी जोधपुर की मौत हो गई।

ये हो गए घायल
जगदीश बैरागी निवासी जोधपुर
लिखमाराम निवासी जोधपुर
दीपक दुर्गाराम निवासी पुनिया जाट, जोधपुर

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

24 minutes ago
CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…

29 minutes ago
CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…

33 minutes ago
CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…

37 minutes ago
वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी…

50 minutes ago
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

1 hour ago