मध्यक्षेत्र विद्युत कंपनी महा-अभियान चलाकर करेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि

भोपाल
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को घोषित अवधि में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने का महा-अभियान शुरू किया जा रहा है। इस महा-अभियान में ऐसे वितरण ट्रांसफार्मर जिन पर क्षमता से अधिक भार अधिरोपित होने से बार-बार फेल हो जाते हैं, उनकी क्षमता वृद्धि करके फेल ट्रांसफार्मरों की संख्या को नियंत्रित किया जाएगा। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

कंपनी ने इसके लिए वितरण ट्रांसफार्मरों के क्षमता वृद्धि की स्वीकृति क्षेत्रीय एवं वृत्त स्तर पर प्रदान करते हुए क्षमता वृद्धि के कार्य को महा-अभियान संचालित कर पूरा करने का निर्णय लियाहै। कंपनी द्वारा कुछ शर्तों के साथ वितरण ट्रांसफार्मरों के क्षमता वृद्धि की स्वीकृति दी है।इस अभियान में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में लगाए गए दो या उससे अधिक बार असफल हुए वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जाएंगे। कंपनी ने बताया है कि वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 25 से 63 के. व्ही. ए. एवं 63 से 100 के व्ही ए. की जाएगी। क्षमता वृद्धि के बाद बेहतर स्थिति के 25 केव्हीए वितरण ट्रांसफार्मर को फेल ट्रांसफार्मर के स्थान पर एवं 63 के. व्ही. ए. के ट्रांसफार्मर को 25 से 63 के. व्ही. ए. क्षमता वृद्धि के कार्य में उपयोग में लाया जाएगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

मुंगेली। वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक…

2 minutes ago
मोहला : ग्राम आतरगांव, घोरदा और बागनारा में मंडी बोर्ड से बनेगी लाखों की सीसी रोड…

मोहला : ग्राम आतरगांव, घोरदा और बागनारा में मंडी बोर्ड से बनेगी लाखों की सीसी रोड…

अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी अंबागढ़ चौकी विकासखंड के दौरे पर रहे। जहां…

10 minutes ago
राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव| महावीर चौक से गुरूनानक चौक तक सर्विस लेन सड़क किनारे विकसित किए गए गार्डन…

15 minutes ago
CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…

17 minutes ago
राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…

17 minutes ago
CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…

30 minutes ago