मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अटल गृह ज्योति योजना में दी 125 करोड़ से अधिक की सब्सिडी

भोपाल

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में प्रभावी व पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है। पिछले एक माह के दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 25 लाख 14 हजार रूपये से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 करोड़ 83 लाख रूपए से अधिक की सब्सिडी दी गई है।

सबसे ज्यादा शिवपुरी जिले के उपभोक्ताओं को 11 करोड़ 47 लाख रूपए से अधिक की सब्सिडी दी गई है। वहीं दूसरे नंबर पर भिण्ड जिला रहा है, जहां 11 करोड़ 15 लाख से अधिक की सब्सिडी दी गई है।

इसी तरह भोपाल जिले के उपभोक्ताओं को 11 करोड़ 5 लाख, हरदा के उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 57 लाख, बैतूल जिले के उपभोक्ताओं को 9 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक की सब्सिडी दी गई है। यह सब्सिडी पिछले एक माह में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को दी गई है। इसी तरह की सब्सिडी अन्य जिलों के घरेलू उपभोक्ताओं को भी प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं के बिल पर सब्सिडी का स्पष्ट उल्लेख भी होता है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि दैनिक 5 यूनिट अधिकतम खपत एवं माह में 150 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ता इस योजना की पात्रता रखते हैं। इन्हें प्रथम सौ यूनिट तक बिजली 100 रूपए में दी जाती है। शेष 50 यूनिट का बिल मौजूदा टैरिफ की दर से तैयार होता है। तीस दिन में 150 यूनिट से ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ता को माह विशेष में सब्सिडी की पात्रता नहीं रहती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त…

31 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…

38 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…

39 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

 कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…

42 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…

47 minutes ago
CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

हेम नारायण और ओंकार साहू  के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…

49 minutes ago