उज्जैन
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक भावुक क्षण देखने को मिला जब राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पिता के पास पहुंचे और उनसे पांच सौ रुपए मांगे। दुनिया में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई अपने पिता को अपने तरीके से याद कर रहा है और उनका सम्मान करने में लगा है। इस मौके पर उज्जैन में भी एक भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला। मोहन यादव अपने पिता मूलचंद यादव के पास पहुंचे और उनसे बात की। इतना ही नहीं, उनसे 500 रुपए भी मांग लिए।
मुख्यमंत्री ने जब अपने पिता से पैसे मांगे तो उन्होंने जेब में रखी 500 रुपए की गड्डी निकाल कर उनके हाथ में थमा दी। इसमें से मुख्यमंत्री ने एक नोट निकला और बाकी अपने पिता को लौटा दिए। इस मौके पर पिता ने मुख्यमंत्री को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल भी थमा दिया।
सीएम यादव और पिता मूलचंद के बीच हो रहे संवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है। यह भारत की देन है। हमारे ऋषि मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबूते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…