मध्य प्रदेश को ऑर्गन डोनेशन में मिला बेस्ट इमर्जिंग अवॉर्ड, इंदौर में सबसे ज्याद हुए अंगदान

 इंदौर/ भोपाल
 हमारा इंदौर शहर अब मध्य प्रदेश का भी मान देश-दुनिया में बढ़ा रहा है। अंगदान के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को बेस्ट इमर्जिंग अवॉर्ड मिला है। जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सेदारी इंदौर की है।

केंद्रीय मंत्रालय के राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) द्वारा 14वें भारतीय अंगदान दिवस पर शनिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह अवॉर्ड केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदान किया।

प्रदेश में 90 प्रतिशत अंगदान इंदौर में होते हैं

इंदौर स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) और प्रदेश की ओर से सांसद शंकर लालवानी, सोटो इंचार्ज एवं मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया। इंदौर में प्रदेश के 90 प्रतिशत अंगदान होते हैं। इस तरह इंदौर ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मध्य प्रदेश में अब तक 60 ग्रीन कॉरिडोर बने हैं, जिससे करीब 200 लोगों को जीवनरूपी उपहार ब्रेनडेड दानदाता द्वारा अंगदान के उपरांत मिला है। साथ ही लगभग 1635 व्यक्तियों को जीवित दानदाता द्वारा अंगदान उपरांत जीवनदान मिला है।

देश में अंगदान के लिए शपथ लेने में भी मध्य प्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। यह अवॉर्ड मध्य प्रदेश को आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ संयुक्त रूप से मिला है।

इंदौर के इन कामों ने दिलवाया अवॉर्ड

    रात में भी पोस्टमार्टम होना।
    एयरपोर्ट पर अंगों की स्क्रीनिंग अब नहीं।
    200 किमी दूर भोपाल तक ग्रीन कॉरिडोर बनना।
    नाबालिग के लिवर दान के मामले में अच्छा काम सोटो द्वारा करना।
    हर वर्ष अंगदान की संख्या बढ़ना।
    प्रत्यारोपण के क्षेत्र अच्छा काम करना।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

3 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

4 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

4 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

4 hours ago