मध्य प्रदेश सरकार मानसून सत्र में अपना पूर्ण बजट पेश करेगी, जनता का हित हमारी प्राथमिकता: जगदीश देवड़ा

भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार मानसून सत्र में अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट में जनता के हितों को विशेष तवज्जो देने की बात कही गई है। बजट के संबंध में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को मीडिया से विस्तार से बातचीत की। जगदीश देवड़ा ने कहा कि मोहन यादव सरकार का पहला बजट सर्वस्पर्शी होगा। यह आम लोगों के साथ-साथ विशेष हितों को भी प्राथमिकता देगा। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने व्यापारियों, निवेशकों, आम ग्राहकों सहित अन्य लोगों के हितों को लेकर भी विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी।

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा कि हमारी कोशिश है कि बजट में जनता के हितों को विशेष तवज्जो दी जाए। किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो। इसके अलावा, हमने बजट में पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। पूंजीगत व्यय के साथ हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। यही नहीं, बीते दिनों हमने बजट बनाने से पहले जितने भी लोगों से सुझाव लिए थे, उसे बजट में समाहित किया जाएगा। हम जनता के सुझावों को दरकिनार कर बजट को अंतिम रूप से हमेशा से बचते हुए आए हैं और आगे भी बचेंगे।

उन्होंने कहा कि कमल नाथ ने जब सूबे की कमान अपने हाथों में संभाली थी तो पूर्व की सरकारों द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर दिया था, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। हम पूर्व की किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे, बल्कि यह मूल्यांकन करेंगे कि उससे वर्तमान में जनता को कितना फायदा पहुंच रहा है। इसके बाद इसे जारी रखने पर विचार-विमर्श करेंगे।

अगर किसी भी योजना में कोई कमी पाई जाती है, तो उसे दुरूस्त किया जाएगा। इसके बाद यह कोशिश रहेगी कि इससे जनता को निरंतर फायदा मिलता रहे। हमारा ऐसा मानना है कि सरकार कोई सी भी हो, योजनाएं हमेशा जनता के हितों के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन अब यह देखने का प्रयास करेंगे कि किसी में कोई कमी तो नहीं है। अगर होगा तो उसे दुरूस्त किया जाएगा। इसके अलावा, जो योजनाएं बंद हो चुकी हैं, उन्हें फिर से शुरू करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कर्ज लेने पर जगदीश देवड़ा ने कहा कि सभी सरकारें कर्ज लेती हैं और उसे समय पर चुकाती हैं। इससे कांग्रेस को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस बौखला रही है। मुझे लगता है कि कांग्रेस को बौखलाने की जगह अच्छे सुझाव देने चाहिए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago