मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी मोहम्मद बिलाल की याचिका अस्वीकार, एफआइआर निरस्त की थी मांग

जबलपुर
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हिंदू धर्म, भगवान श्रीराम व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी की याचिका अस्वीकार कर दी। उसने एफआइआर निरस्त करने की मांग की थी।

मध्य प्रदेश के सतना कोतवाली थाने में सुजल वाल्मीकी ने सतना जिले के निवासी मोहम्मद बिलाल के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने अगस्त 2023 में जांच के बाद धार्मिक भावनाओं को भड़काने, अशांति उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलूवालिया की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सतना निवासी मोहम्मद बिलाल की ओर से पक्ष रखते हुए कहा गया कि उसके मोबाइल को हैक कर 15 अगस्त 2023 को इंस्टाग्राम में दूसरे धर्म की भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट की गई थी। लिहाजा, पुलिस की ओर से दर्ज एफआइआर को निरस्त करने का आदेश दिया जाए।

विरोध करने पर जातिगत अपमान किया
याचिकाकर्ता मोहम्मद बिलाल के तर्क को हाई कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। हाईकोर्ट अपने आदेश में कहा कि इंस्टाग्राम पोस्ट में भगवान श्रीराम, हिंदू धर्म व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायतकर्ता सुजल वाल्मीकी ने आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में आरोपी से बात की, तो उसने अपशब्दों को प्रयोग करते हुए जातिगत रूप से अपमानित किया था। मामले के आरोपी मोहम्मद बिलाल के तर्क से सहमत नहीं हुआ जा सकता कि उसके मोबाइल को हैक करके किसी और ने पोस्ट की है। ऐसे में एफआइआर निरस्त करने के अनुरोध वाली याचिका निरस्त किए जाने योग्य है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

6 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

6 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

7 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

7 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

7 hours ago