मध्यप्रदेश वॉटर स्पोर्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में प्रयासरत

भोपाल  
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश की वॉटर स्पोर्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन सके, इस दिशा में हम प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भोपाल और मध्यप्रदेश में जहाँ नर्मदा माँ प्रभावित हो रही है, उन स्थानों पर वॉटर स्पोर्ट्स के उन्नयन के लिये बहुत कुछ किया जा सकता है। श्री सारंग ने इस उद्देश्य से मंगलवार को वोट क्लब, खानूगांव और नीलम पार्क स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमियों का निरीक्षण किया।

खिलाड़ियों की दक्षता और वॉटर बॉडिस के माध्यम से म.प्र. हो अग्रसर
मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स में बहुत अच्छा काम किया है। मध्यप्रदेश को वॉटर स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों की दक्षता और भोपाल की खूबसूरत वॉटर स्पोर्ट्स बॉडिस के माध्यम से उच्च स्तर तक ला सकते हैं। मध्यप्रदेश में इसका और उन्नयन कर अग्रसर होने की दिशा में प्रयासरत है, जिससे वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़े हुए सभी खेल मध्यप्रदेश में अच्छा स्थान प्राप्त कर सकें।

अधोसंरचना विकास पर कार्य
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आने वाले समय में हम एशियन चैंपियनशिप भी करने का प्रयास कर रहे है और उसके साथ-साथ आगामी ओलंपिक में वॉटर स्पोर्ट्स के कुछ खेल भोपाल और प्रदेश में आयोजित हो सके इसका प्रयास किया जा रहा है। इसके लिये जरूरी अंधोसंरचना विकास पर भी कार्य किया जायेगा।

खेलों के प्रति आकर्षण
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्कूल, कॉलेज विद्यार्थी भी खेलों के प्रति आकर्षित हो इन दोनों आयामों पर भी प्रयास जारी है। जिससे प्रदेश और देश का नाम रौशन हो सके। खेलों के जरिये युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर मध्यप्रदेश देश में उच्च स्तर प्राप्त कर सके इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है।

सुविधाएँ बढ़ाने पर चर्चा
मंत्री श्री सारंग ने निरीक्षण के दौरान कोच और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की और सुविधाएँ बढ़ाने के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज घाटे, खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता और संयुक्त संचालक श्री बीएस यादव सहित अन्य खेल अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो कानून और पीड़िता की उम्र निर्धारण को लेकर एक…

25 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

43 minutes ago
टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

1 hour ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

10 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

11 hours ago