43वें आईआईटीएफ में मध्यप्रदेश मंडप स्वर्ण पदक से सम्मानित

भोपाल

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित हुए 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में मध्यप्रदेश के मंडप को राज्यों की श्रेणी में सब्जेक्टिव प्रेजेंटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। बुधवार को आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप सिंह खरोला ने मध्यप्रदेश मंडप के संचालक श्री बीएन तिवारी को प्रदान किया। कार्यक्रम में एमपीआईडीसी के शाखा प्रबंधक श्री सी के प्रिंस और मध्यप्रदेश मंडप के विशेष सहायक श्री जगमोहन भी उपस्थित थे।

मंडप में मेले की थीम ‘विकसित भारत@2047’ के अनुरूप प्राचीन सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर के साथ तेजी से विकसित होते मध्यप्रदेश के स्वरूप को प्रदर्शित किया गया है। प्रदेश की विकास गाथा को डिजिटल इन्फोपैनल्स के माध्यम से दर्शाया गया था। अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए कांच के स्तंभों के भीतर होलोग्राम से युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब कल्याण और किसान कल्याण मिशन प्रदर्शित किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 42वें आईआईटीएफ में भी मध्यप्रदेश मंडप को सब्जेक्टिव प्रेजेंटेशन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पार्षद को हत्या की धमकी मिली कॉल पर …

CG : पार्षद को हत्या की धमकी मिली कॉल पर …

बिलासपुर। सकरी के पार्षद अमित भारते को अनजान व्यक्ति ने फोन कर गालियां देते हुए…

4 minutes ago
ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान

ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान

ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान बिलासपुर   बिलासपुर तहसील स्थित…

10 minutes ago
CG : तोता, कछुआ पालने पर हो सकती है जेल …

CG : तोता, कछुआ पालने पर हो सकती है जेल …

रायपुर। राजधानी में तोतों और कछुओं का अवैध कारोबारी काफी सक्रिय हैं। कानूनी पाबंदियों के…

11 minutes ago
राजनांदगांव : सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वार पर जलजमाव से आने-जाने में परेशानी…

राजनांदगांव : सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वार पर जलजमाव से आने-जाने में परेशानी…

राजनांदगांव | लगातार बारिश के बाद शहर के कई सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों के…

12 minutes ago
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाभिषेक व महाआरती

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाभिषेक व महाआरती

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाभिषेक व महाआरती  झाबुआ जिले की पेटलावाद तेहसील से लगभग…

12 minutes ago
रायपुर में NMDC कार्यालय पहुंची संसदीय राजभाषा समिति, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का लिया जायजा

रायपुर में NMDC कार्यालय पहुंची संसदीय राजभाषा समिति, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का लिया जायजा

संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के  रायपुर कार्यालय का राजभाषा…

13 minutes ago