भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी कार्यवाही के परिणामस्वरूप पुलिस ने अप्रैल माह में विभिन्न जिलों में लगातार दबिश, चेकिंग एवं विशेष अभियान चलाकर 1 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब, वाहन सहित अन्य संपत्ति जप्त की है।
उज्जैन
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 44 पेटी शराब, 2 लग्जरी वाहन एवं फर्जी नंबर प्लेट सहित लगभग 50 लाख रूपए की संपत्ति जप्त कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
शिवपुरी
थाना करैरा पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध दो अलग-अलग कार्यवाही की है। एक कार्यवाही में आरोपी के खेत पर बने कमरे में दबिश देकर 24 पेटी, 216 बल्क लीटर अवैध शराब कीमत 1 लाख 20 हजार रूपए की जप्त की। जबकि एक अन्य कार्यवाही में पुलिस ने 30 पेटी अवैध शराब (264 बल्क लीटर) एक बोलेरो वाहन सहित कुल 6 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस ने आरोपी के घर के आंगन से 50 पेटी शराब कीमत 2 लाख 6 हजार रूपए की जप्त की।
थाना कोलारस पुलिस ने 25 पेटी शराब एवं बलेनो कार सहित 11 लाख 25 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
थाना मायापुर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब (180 लीटर) एक स्कॉर्पियो वाहन सहित कुल 11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार संपूर्ण कार्यवाही में शिवपुरी पुलिस ने 32 लाख 26 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
डिण्डौरी
कोतवाली पुलिस ने 101 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं बलेनो कार सहित लगभग 12 लाख रूपए की संपत्ति जब्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
छतरपुर
थाना बक्स्वाहा पुलिस ने दमोह रोड पर तस्करी की जा रही 30 पेटी (270 लीटर) अवैध शराब सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर कार सहित लगभग 11 लाख 50 हजार की संपत्ति जप्त की है। इसके अतिरिक्त चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस ने ग्राम कुटौरा में छापा मारकर 16 पेटी (144 लीटर) शराब लगभग 65 हजार रूपए की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रतलाम
थाना कालूखेड़ा पुलिस ने दो प्रकरणों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब, क्रेटा कार एवं मोटरसाइकिल सहित 6 लाख 84 हजार 650 रूपए की संपत्ति जब्त की है।
थाना सैलाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 17 पेटी अवैध शराब सहित एक स्विफ्ट कार जप्त कर लगभग 3 लाख 18 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 10 लाख 2 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
खरगोन
थाना भगवानपुरा पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे पानी की टंकी में छुपाकर रखी गई 198 लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त की, जिसकी कीमत 68 हजार 625 रूपए है। वहीं थाना बलकवाड़ा चौकी खलटाका पुलिस ने ढाबे पर बिक्री हेतु संग्रहित 12 पेटी विदेशी शराब 82 हजार 148 रूपए की जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में थाना महेश्वर पुलिस ने 44 पेटी (465 लीटर) अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त कार सहित लगभग 7 लाख 63 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है। इस प्रकार तीनों कार्यवाही में पुलिस ने लगभग 9 लाख 13 हजार 773 रूपए की संपत्ति जब्त की है।
नर्मदापुरम
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए 133 लीटर अवैध शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त एक कार सहित लगभग 2 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
वहीं इटारसी पुलिस द्वारा 26 पेटी (241 लीटर) अवैध शराब एवं एक कार सहित लगभग 6 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 9 लाख 10 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
मंदसौर
थाना शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41.28 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा डिजायर कार 7 लाख 23 हजार 760 रूपए की संपत्ति जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बालाघाट
थाना लांजी पुलिस ने 81 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित लगभग 7 लाख 12 हजार रूपए की संपत्ति जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
मुरैना
थाना पोरसा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 19 पेटी अवैध विदेशी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त लोडिंग वाहन सहित कुल 5 लाख 87 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की गई है।
सिवनी
थाना कोतवाली पुलिस ने 2 लाख 67 हजार रूपए कीमत की 121 पेटी बीयर (1452 लीटर) सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं छपारा पुलिस ने हाईवे पर स्कॉर्पियो से 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (256.92 लीटर) कीमत 2 लाख 83 हजार 320 रूपए की जब्त की है।
दमोह
पुलिस ने अवैध शराब, कार एवं कट्टा-कारतूस सहित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 2 लाख 34 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
दतिया
थाना सिविल लाइन पुलिस ने अल्टो कार से 30 पेटी देशी शराब (270 लीटर) जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रूपए है।
कटनी
“ऑपरेशन शिकंजा” के तहत पुलिस ने 86 लीटर अवैध शराब सहित 75 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है। वहीं थाना कैमोर पुलिस ने ग्राम जमुवानी कला में दबिश देकर 14 पेटी (126 लीटर) शराब 72 हजार रूपए की जब्त की है।
राजगढ़
जिले के थाना बोडा पुलिस ने ग्राम गुलखेड़ी में दबिश देकर 73 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की, जिसकी कीमत लगभग 57 हजार 800 रुपये है।
भोपाल
क्राइम ब्रांच ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 45 हजार मूल्य की 10 पेटी मदिरा एवं एक चार पहिया वाहन सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त एवं निरंतर कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने तथा डायल-112 को दे।






