मध्य प्रदेश पुलिस भी स्मार्ट होने की दिशा में आगे बढ़ने लगी, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी लैस

भोपाल
1 जुलाई से देशभर में लागू हुए 3 नए कानूनों का असर दिखने लगा है। अब कानूनों के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस भी स्मार्ट होने की दिशा में आगे बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश पुलिस अब बॉडी वॉर्न कैमरे खरीदने जा रही है। पहली किश्त में करीब 1200 बॉडी वॉर्न कैमरे खरीदने की योजना है।

क्या होते हैं बॉडी वॉर्न कैमरे

बॉडी वॉर्न कैमरे वह कैमरे होते हैं, जिन्हें शरीर में पहना जा सकता है। भोपाल पुलिस के पास पहले से कुछ ऐसे कैमरे मौजूद हैं। हालांकि वे नई अपडेटेड टेक्नोलाजी के आगे फीके हो गए हैं। वर्तमान में कुछ जगहों पर यातायात पुलिस इन कैमरों को पहनती है। पुलिस जब भी दबिश देगी या सर्चिंग करेगी तो उसकी लाइव वीडियोग्राफी की जाएगी। इसलिए बॉडी वॉर्न कैमरे इस नई व्यवस्था में ज्यादा मुफीद होंगे।

कंट्रोल रुम से लाइव देख सकेंगे अफसर

पुलिस की दबिश की कार्रवाई कंट्रोल रूम पर अफसर लाइव देख सकेंगे। सबसे पहले 600 लाइव स्ट्रीमिंग कैमरे और 600 ऑफ लाइन कैमरे खरीदे जाने की योजना है। इन सभी 1200 बॉडी वॉर्न कैमरों को पूरे प्रदेश की पुलिस को बाटा जाएगा। 3 नए कानून लागू होने के बाद पुलिस का अधिकांश काम डिजिटल हो गया है। सबूत इकट्ठे करने के लिए हर घटना की वीडियो रिकार्डिंग करनी पड़ रही है।

पहले मोबाइल से बनाते थे वीडियो

बॉडी वॉर्न कैमरे न होने से जांच अधिकारी पुलिसकर्मियों को अपने मोबाइल से वीडियो बनाना पड़ता है, लेकिन कानून में प्रावधान नहीं होने के कारण इस तरह के कई साक्ष्य न्यायालय में मान्य नहीं किए जाते थे। नए बदलाव के अनुरूप क्राइम और क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) में परिवर्तन किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

56 minutes ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

1 hour ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

2 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

2 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

3 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

3 hours ago