कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल

मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही लामा (60 किग्रा) का चयन 10 से 24 जुलाई 2026 तक ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी आज स्कॉटलैंड के लिए रवाना हुईं। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में वे विभिन्न देशों के शीर्ष मुक्केबाजों के साथ अभ्यास कर अपनी तकनीकी क्षमता, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

अंतर्राष्ट्रीय अनुभव से मिलेगा प्रदर्शन को नया आयाम

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करेगा, जहां उन्हें अनुभवी विदेशी कोचों के मार्गदर्शन के साथ विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के विरुद्ध अभ्यास का अवसर मिलेगा। यह शिविर आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के साथ खिलाड़ियों के तकनीकी एवं मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी लगातार गढ़ रही है अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी देश की अग्रणी खेल अकादमियों में शामिल है। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन, वैज्ञानिक फिटनेस कार्यक्रम तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के कारण अकादमी ने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी तैयार किए हैं। अकादमी प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय : मंत्री  सारंग

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने अंजली सिंह एवं माही लामा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "मध्यप्रदेश की दोनों प्रतिभाशाली मुक्केबाजों का कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए चयन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह अवसर उनके खेल कौशल को और अधिक निखारने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। मुझे विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाते हुए आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी तथा देश और मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।"

खिलाड़ियों की सफलता से बढ़ रहा प्रदेश का खेल गौरव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सतत प्रयासों से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अधोसंरचना और अंतर्राष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को नई पहचान दिला रहे हैं।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: boxing camp.

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago