मध्यप्रदेश की बेटी सुडेहरिया ने माउंट एकॉनकागुआ फतह कर देश और प्रदेश का बढ़ाया मान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटी और पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्षों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में समाज को जागरूक और प्रोत्साहित किया है। सुभावना की यह उपलब्धि इस अभियान की सफलता और बेटियों की असीम क्षमताओं का प्रमाण है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भावना डेहरिया को इस अद्वितीय सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि सुभावना ने अपने साहस और लगन से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश को गर्व करने का अवसर दिया है। उनकी उपलब्धि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव का प्रेरणा स्रोत बनेगी। प्रदेश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस प्रदान करेगी। उनके जज्बे और हिम्मत ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Shukla

Recent Posts

राजनांदगांव : सार्वजनिक खाली मैदान में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य…

राजनांदगांव : सार्वजनिक खाली मैदान में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य…

डोंगरगांव , पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक लोग अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्हीं…

2 minutes ago
राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव | नगर निगम की टीम ने जीई रोड में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई…

13 minutes ago
CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

महासमुंद। नालसा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’करूणा’’ तथा वृद्धजनों के लिए विशेष अभियान वरिष्ठजन…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव | शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में नई छात्राओं के चयन की प्रक्रिया…

16 minutes ago
CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई…

22 minutes ago
राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव , स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस यह है कि बिजली गुल होने के बाद इसके…

24 minutes ago