भोपाल
पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल की पहल पर बडवानी जिले में जल संसाधन विभाग द्वारा मगरपाटी बैराज सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। परियोजना को स्वीकृति मिलने से हजारों किसानों को फायदा होगा। पशुपालन मंत्री पटेल ने बताया कि किसानों द्वारा मगरपाटी बैराज सिंचाई परियोजना की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में शासन को पत्र भेज कर अवगत कराया गया था। परियोजना को स्वीकृति प्राप्त होने से क्षेत्र के किसान 455 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई कर सकेंगे।
मंत्री पटेल ने बताया कि 781 लाख की लागत से शुरू होने जा रही सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी मिलेगा, साथ ही सिंचाई का रकबा भी बढेगा। मगरपाटी बैराज सिंचाई परियोजना की जल्द ही निविदा आमंत्रित कर शीघ्र ही परियोजना का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…
राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…
जबलपुर पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…
रायपुर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लिए एक नई पहल करने जा…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की नई पहचान देने की दिशा में…