महाकुंभ :भोपाल मंडल से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को नैनी स्टेशन पर दिया अस्थाई हाल्ट

भोपाल
अगर आप प्रयागराज महाकुंभ में जाने की तैयारी कर रहे है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे की ओर से लगातार रेल सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। इसी के तहत प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर भोपाल मंडल से गुजरने वाली आठ  ट्रेनों को अस्थाई रूप से 2 मिनट का हाल्ट देने का निर्णय लिया है।  

इन ट्रेनों को दिया अस्थाई हाल्ट

गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 12:00 बजे आगमन और 12:02 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी  (8 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:08 बजे आगमन और 01:10 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 12 जनवरी से 23 फरवरी  (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 21:38 बजे आगमन और 21:40 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस 15 जनवरी से 26 फरवरी (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 05:43 बजे आगमन और 05:45 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12669 पुरातची थलैवर डॉ. एम.जी. रामचन्द्रन (चेन्नई सेंट्रल)-छपरा जंक्शन एक्सप्रेस 11 जनवरी से 24 फरवरी (14 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:03 बजे आगमन और 01:05 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12670 छपरा जंक्शन-पुरातची थलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन (चेन्नई सेंट्रल) एक्सप्रेस 13 जनवरी से 26 फरवरी (14 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 04:48 बजे आगमन और 04:50 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12539 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 8 जनवरी से 26 फरवरी (8 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 04:13 बजे आगमन और 04:15 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12540 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 जनवरी से 21 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:58 बजे आगमन और 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।

रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त

रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को अस्थाई रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार सभी यात्रियों को नियमानुसार रिफंड दिया जाएगा। यात्री हेल्प लाइन नंबर 139 और रेलवे ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं।

15 से अधिक दिन तक रहेगी निरस्त

गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 14 से 28 जनवरी तक (तीन ट्रिप) निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16 से 30 जनवरी तक (तीन ट्रिप) निरस्त रहेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

10 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago