महाआर्यमन सिंधिया को बनाया ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन का उपाध्यक्ष

 
ग्वालियर ।
पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी थे। इस मुलाकात के साथ ही कयास लगाए जा रहे थे सिंधिया राजघराने के युवराज की सियासी लॉन्चिंग होगी। अब ग्वालियर से इनकी लॉन्चिंग हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। किसी भी संस्था और संगठन में उनका यह पहला पद है। कहा जा रहा है कि महाआर्यमन क्रिकेट की पीच से अपनी सियासी पारी को आगे बढ़ाएंगे।

दरअसल, पहले से भी सिंधिया राजघराने का एमपी में क्रिकेट एसोसिएशन पर दबदबा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की रुचि भी क्रिकेट में खूब है। ग्वालियर में उनकी पहल से भव्य क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। 27 मार्च को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की एजीएम हुई थी। इस दौरान जीडीसीए अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई थी। अब कार्यकारिणी को महाराज की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उन्होंने इस बार पद खुद से छोड़ने का फैसला किया है। महाराज की जगह इस बार प्रशांत मेहता अध्यक्ष बने हैं। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी व्यस्तताओं की वजह से पद छोड़ने का फैसला किया है। वहीं, सिंधिया राजघराने के युवराजों की अपनी सार्वजनिक जीवन की शुरुआत क्रिकेट से ही की है। ऐसे में माना जा रहा है कि महाआर्यमन की भी सियासी लॉन्चिंग हो गई है। वह जल्द ही अब सक्रिय दिखेंगे।

गौरतलब है कि महाआर्यमन सिंधिया ने 2019 में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। इसके बाद से ही वह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। साथ ही कई बार सार्वजनिक कार्यों में नजर आ चुके हैं। इस लेकर उनके बारे में कई बार कयास लगाए जाते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि उनकी राजनीति में एंट्री जल्द हो सकती है। 2023 के विधानसभा या 2024 के लोकसभा चुनाव में महाआर्यमन सिंधिया चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं, सिंधिया राजघराने की तरफ से महाआर्यमन की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

9 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

9 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

9 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

9 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

9 hours ago