सीहोर में महादेव की होली, पंडित मिश्रा बोले—नबाव ने रोकी थी, हमने फिर शुरू की; अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध पर कहा—अब शांति हो

सीहोर 

सीहोर में महादेव की होली गुरुवार को शुरू हो चुकी है। काशी, मथुरा और बरसाना की तर्ज पर यहां पर फूल-गुलाल से होली खेली जाएगी। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहले सीवन नदी किनारे होली खेली जाती थी। नबाव साहब ने इसे बंद करा दिया था, अब हमने फिर से शुरू किया। 

उन्होंने कहा भगवान शिव के स्वरूप को सब जानें कि उनकी भक्ति का रंग अजर-अमर है। इजराइल-अमेरिका, ईरान में चल रहे युद्ध पर भी कथावाचक ने कहा कि

किसी न किसी कारण से देश बर्बाद हो रहे हैं। सारे राष्ट्र में अब शांति हो यह युद्ध अब समाप्त होना चाहिए। सब पर बाबा देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे। भारत का एक-एक नागरिक प्रार्थना करता है कि सभी जगह पर शांति हो।

फूल-गुलाल से खेली जाती है होली इस होली की खास बात यह है कि इसमें केवल गुलाल और फूलों का उपयोग किया जाता है। पानी या पानी में घुले रंगों का प्रयोग पूरी तरह वर्जित है। इसका उद्देश्य यह है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को वापस घर लौटते समय किसी तरह की असुविधा न हो।

पांच शिव मंदिरों में खेली जाती है होली महादेव की होली शहर के छावनी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न शिव मंदिरों से होती हुई आगे बढ़ती है। इसके बाद यह गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर और नर्मदेश्वर महादेव मंदिर होते हुए प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचती है। यहां विशेष आरती के साथ आयोजन का समापन किया जाता है।

शिव और गुरु के साथ होली का संदेश पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार यह होली शिव और गुरु के साथ खेली जाती है, जो यह संदेश देती है कि बड़ों के सानिध्य में जीवन खुशियों के रंगों से भर जाता है। उनका कहना है कि शिव ही ऐसे हैं जिनका रंग एक बार चढ़ जाए तो जीवन भर नहीं उतरता।

देशभर के श्रद्धालुओं को किया आह्वान पंडित मिश्रा ने देशवासियों से अपने-अपने शिव मंदिरों में भगवान शिव को चंदन युक्त जल अर्पित करने का आह्वान किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि महादेव की होली उत्साह के साथ लेकिन पूरी शांति और अनुशासन के साथ मनाएं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी

CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी

मुंगेली. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन…

15 minutes ago
CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…

21 minutes ago
CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…

49 minutes ago
CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

54 minutes ago
CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…

60 minutes ago
CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…

1 hour ago