महानवमी: हवन के साथ हो रहे भंडारे

भोपाल

शहर में आज महानवमी पूरी श्रद्धाभाव से मनाई जा रही है।  शहर के काली मंदिर, माता मंदिर, कर्फ्यू वाली माता का मंदिर, रायसेन रोड कंकाली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

उपवास रख मां दुर्गा के पावन चरणों में पूजा-अर्चना करने वाले साधकों की सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों और घरों में मां दुर्गा को हलवा, पूरी, चने का भोग लगाया गया। मंदिरों के अलावा घर और सजे पांडालों में भी कन्या पूजन का सिलसिला सुबह से ही जारी है, जो देर रात तक चलेगा। इसके अलावा दुर्गा पांडालों में हवन पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

माँ चामुण्डा दरबार के पुजारी के अनुसार महानवमी तिथि का आरंभ 22 अक्टूबर को रात में आठ बजे से हो गया है। उदया तिथि में नवमी तिथि होने से महानवमी का कन्या पूजन सोमवार 23 अक्टूबर को हो रहा है। आज शाम में 5:45 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। नवमी पर श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा का संचार मकर राशि में और गुरु मेष राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।

मां काली को ओढ़ाई 1001 मीटर लंबी चुनरी
कालका चौराहा स्थित काली मंदिर में रविवार को मां काली को 1001 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई गई। इससं पहले चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा राहुल नगर, माता मंदिर बैरागढ़ से शुरू होकर साधु वासवानी स्कूल, डॉक्टर ज्ञान चांदनी मार्ग, जैन मंदिर से चंचल चौराहा से होते हुए कालका चौराहा स्थित काली मंदिर पर समाप्त हुई। यहां पर विधि विधान से मां को चुनरी चढ़ाई गई। इसके बाद महाआरती का वितरण किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

22 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

2 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

3 hours ago