न्याय क्षेत्र में प्रारंभ होगा महाराजा विक्रमादित्य पुरस्कार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

न्याय क्षेत्र में प्रारंभ होगा महाराजा विक्रमादित्य पुरस्कार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

26 फरवरी से 5 जून 2025 तक चलेगा विक्रमोत्सव-2025

वर्ष 2024 में सम्पन्न विक्रमोत्सव को मिला लंबी अवधि के आयोजन का पुरस्कार

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाराजा विक्रमादित्य ने दानशीलता, वीरता, सुशासन और न्यायप्रियता के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए थे। न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व सम्मानित किए जाने चाहिए। इस नाते महाराजा विक्रमादित्य के नाम से न्याय के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक पुरस्कार प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान भोपाल में विक्रमोत्सव-2025 की रूपरेखा पर मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। विक्रमोत्सव 26 फरवरी से 05 जून 2025 की अवधि में (महाशिवरात्रि से गंगा दशहरा तक) आयोजित होगा। बैठक में बताया गया कि कोलकाता की निजी संस्था द्वारा विक्रमोत्सव-2024 को एशिया के सबसे लंबी अवधि (बिगेस्ट इवेंट अवार्ड) तक चलने वाले आयोजन के रूप में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इस वर्ष महाशिवरात्रि से गंगा दशहरा तक लगभग 100 दिन विक्रमोत्सव के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रमादित्य का जीवन बहुआयामी था। आज युवा पीढ़ी को यह बताने की आवश्यकता है कि विक्रम संवत कैसे प्रारंभ हुआ, महाराजा विक्रमादित्य के न्याय की क्या विशेषताएं थीं और उनके साहस और दान की प्रवृत्ति से प्रजा कैसे लाभान्वित हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेपाल जैसे राष्ट्र में विक्रम संवत से कैलेंडर प्रचलन में है। सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और अन्य महत्वपूर्ण पक्षों की जानकारी पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में पत्थर से प्रतिमाएं तैयार करने के कार्य को प्रोत्साहित किया जाए। विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा मूर्तिकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने का कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण संगम के लिए निर्धारित किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने जानकारी दी कि ग्वालियर मेले की तर्ज पर व्यापार मेला भी इस वर्ष विक्रमोत्सव का हिस्सा बना। विक्रम पंचांग 2081-82 और कल्चरल गजेटियर सहित अनेक प्रकाशन किए गए। जल संवर्धन अभियान, पारम्परिक शिल्पों के प्रदर्शन, अनादि पर्व, सम्राट‍विक्रमादित्य अलंकरण, प्रदर्शनी, मंदिरों में प्रभु श्रृंगार प्रतियोगिता, लोकरंजन के अंतर्गत आंचलिक बोलियों के कवि सम्मेलन, श्रीकृष्ण लीलामृत और भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित विचार गोष्ठी, वेद अंताक्षरी, विक्रम नाट्य समारोह और पौराणिक फिल्मों के अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव की गतिविधियां सम्पन्न हुईं।

आगामी विक्रमोत्सव की विशेषताएं

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 के विक्रमोत्सव में जिलों में पर्यावरण, जलीय संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियों, विक्रमोत्सव जल गंगा संवर्धन अभियान, सांगीतिक प्रस्तुति, सूर्य उपासना, महाकाल शिवज्योति अर्पणम् की रूपरेखा तैयार की गई है। बैठक में मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredModi

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

4 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

4 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

4 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

4 hours ago