चुनाव के पहले मैहर-मुलताई जिले हो सकते हैं घोषित

भोपाल
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले दो और नए जिले घोषित हो सकते हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ प्रशासनिक हल्कों में भी चर्चा तेज है। ये नए जिले मैहर और मुलताई-पांढुर्णा हो सकते हैं। सीएम इस साल मऊगंज और नागदा दो नए जिलों की घोषणा कर चुके हैं। मैहर का नाम परिवहन विभाग की वेबसाइट में जिले के रूप में दर्ज हो गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में प्रवास के दौरान मुलताई और पांढुर्णा को मिलाकर नया जिला घोषित करने की संभावना है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शासन ने छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में शामिल दोनों ही तहसीलों को लेकर जानकारी मांगी है। पिछले माह सीएम के दौरे के समय इसकी घोषणा के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा टल गया था। अब जबकि सीएम जनदर्शन और रोड शो के लिए जिलों में पहुंच रहे हैं तो एक बार फिर यहां नए जिले के गठन को लेकर चर्चा है।

माना जा रहा है कि छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ की ताकत कमजोर करने के लिए बीजेपी इन दोनों ही तहसीलों को मिलाकर नया जिला बनाने की पक्षधर है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। दूसरी ओर मैहर को लेकर भी इसी तरह की स्थिति है। मैहर को मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने तीन साल पहले जिला घोषित किया था लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी नहीं होने से मैहर जिला नहीं बन पाया। विधायक नारायण त्रिपाठी तब से लगातार मैहर को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन स्थानीय भाजपाई त्रिपाठी को इसका क्रेडिट नहीं लेने देना चाहते। इसलिए घोषणा टल रही है पर मैहर का नाम परिवहन विभाग की वेबसाइट में शामिल किए जाने और जिले का कोड 73 आवंटित बताने से मैहर के जिला घोषित होने की संभावना बढ़ गई है। अगर ये दो नए जिले घोषित हुए तो प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 56 हो जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

2 hours ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

2 hours ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

2 hours ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

3 hours ago