भोपाल
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अमले ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 27 क्विंटल मावा और 45 किलोग्राम पनीर जब्त किया है। अधिकारियों को शंका है कि होली पर्व के पहले मिलावटी मावा व पनीर बाजार में ठिकाने लगाने लाया जा रहा है। ऐसे में अमले ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
बीते एक महीने में अमले ने कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के करीब 234 नमूने लिए हैं, जिनकी भी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर्व से पहले आमजनों को शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण दूध और उससे बने पदार्थों मिले। इसके लिए अमले ने शुक्रवार को खाद्य खजूरी सड़क रोड स्थित टोल प्लाजा के पास से एक वाहन रोककर उसकी तलाशी ली।
इस दौरान वाहन में रखा करीब 27 क्विंटल मावा और 45 किलोग्राम पनीर जब्त किया है। मावा की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों में मिलावट की शंका के आधार पर मावा व पनीर के पांच-पांच नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि एक महीने में अमले ने अलग-अलग दुकानों पर कार्रवाई करते हुए नमकीन, मिठाई, पनीर, तेल, मैदा बेसन आदि के करीब 234 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।इन सभी की रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…