राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर 

छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां खाद्य विभाग में कई अधिकारियों के तबादले किए गए है। कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, कुछ सहायक खाद्य अधिकारियों को प्रभारी खाद्य अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। इन तबादलों को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, आशीष चतुर्वेदी को जशपुर से महासमुंद भेजा गया है। अरुण मेश्राम को राजनांदगांव से जशपुर भेजा गया है। शिवेंद्र कामठे को सरगुजा से संचालनालय में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा सुरेश साहू को दुर्ग से दंतेवाड़ा की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सहायक खाद्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। देवेंद्र बग्गा को संचालनालय से प्रभारी खाद्य अधिकारी केसीजी नियुक्त किया गया है। जतिन देवांगन को एमसीबी से बस्तर भेजा गया है। सरगुजा में सहायक खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव को प्रभारी खाद्य अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और खाद्य वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Admin

Recent Posts

हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू

हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू

हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर 'लखपति दीदी' बनीं कांति साहू दोना-पत्तल से कारोबार…

21 minutes ago
कांकेर में आकाशीय बिजली का कहर, मनरेगा कार्य के दौरान 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल

कांकेर में आकाशीय बिजली का कहर, मनरेगा कार्य के दौरान 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल

भानुप्रतापपुर/कांकेर. कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से मनरेगा…

22 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर जताई थी नाराजगी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर जताई थी नाराजगी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम…

28 minutes ago
हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे CM साय, आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे CM साय, आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

रायपुर. हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन आज किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की सख्ती, 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला …

CG : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की सख्ती, 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला …

रायपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा…

1 hour ago
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज

भोपाल  सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत…

1 hour ago