बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. ताड़पाला बेस कैम्प के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा मिला है. कार्रवाई में नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किए गए 5 आईईडी को बरामद किया गया है.
दरअसल, उसूर थाना अंतर्गत क्षेत्र ताड़पाला बेस कैम्प से कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 की संयुक्त टीम ने KGH Foothills क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान दोपहर करीब 3 बजे नक्सलियों द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और बीजीएल बनाने की सामग्री बरामद किया गया.
क्या-क्या हुआ बरामद ?
51 नग जिंदा बीजीएल
100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार
स्टील पाइप 50 नग (बीजीएल निर्माण के लिए)
भारी मात्रा में बिजली का तार
20 नग लोहे की शीट (बीजीएल निर्माण के लिए)
40 नग लोहे की प्लेट (बीजीएल निर्माण के लिए)
5 IED बरामद
जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 5 आईईडी भी बरमाद किए गए. इसके बाद बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वाड) टीम ने मौके पर आईडी को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया.
रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…
भोपाल मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…
ग्वालियर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…
एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…
अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…
रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…