दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार देर रात सीनियर एसपी ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस आदेश के तहत 5 थानों के टीआई और 2 पुलिस चौकियों के प्रभारी सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक—
जितेंद्र वर्मा बने भिलाई नगर टीआई
रामेंद्र कुमार सिंह को जामुल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी
बसंत कुमार बघेल अमलेश्वर थाना प्रभारी नियुक्त
प्रशांत मिश्रा अब वैशाली नगर टीआई
राजेश मिश्रा को भेजा गया रक्षित केंद्र दुर्ग
प्रकाशकांत को भी रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ किया गया
अमित अंदानी बने पुलगांव थाना प्रभारी
खेलन साहू को अंजोरा चौकी प्रभारी बनाया गया
संतोष साहू साइबर सेल दुर्ग भेजे गए
मनोज यादव को भिलाई-3 में पदस्थ किया गया
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
त्योहारी सीजन और कानून-व्यवस्था की तैयारियों को देखते हुए यह तबादले किए गए हैं।
पुलिस विभाग का दावा है कि इस कदम से पुलिसिंग की कार्यकुशलता, बेहतर समन्वय और क्षेत्रीय नियंत्रण मजबूत होगा।
दुर्ग जिले में यह फेरबदल सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…