CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर.

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के 92 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला सूची में अलग-अलग जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट बनाया गया है। ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है।

Admin

Recent Posts

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

38 seconds ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

4 minutes ago
CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…

14 minutes ago
CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…

22 minutes ago
CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…

25 minutes ago
CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

31 minutes ago