धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार
मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, पिछले 900 सालों से जिस मूर्ति को देवी सरस्वती का रूप माना जा रहा था., वास्तव में वह देवी गायत्री की मूर्ति है।

दरअसल, भोपाल के म्यूजियम रखी यह लाल बलुआ पत्थर की मूर्ति दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के धार जिले से मिली थी। यह कभी परमार राजवंश की राजधानी हुआ करता था। लंबे समय से इसे सरस्वती मानकर रिसर्च की जा रही थी, लेकिन राज्य पुरातत्व निदेशालय की हाई-रिजॉल्यूशन 3D मैपिंग और आधुनिक डॉक्यूमेंटेशन ने इस सदियों पुराने भ्रम को दूर कर दिया है।

पुरातत्वविदों के अनुसार, मूर्ति में वीणा का न होना और उनके हाथों में वेद, कमल व माला का होना शास्त्रों में वर्णित देवी गायत्री के स्वरूप से पूरी तरह मेल खाता है। इस रिसर्च ने भारत की पवित्र कला के एक भूले-बिसरे अध्याय को पुनर्जीवित कर दिया है।

कैसे पता चला मूर्ती गायत्री की है?
पुरातत्वविद रमेश यादव ने कहा, "चार हाथों वाली देवी ललितासन मुद्रा में बैठी हैं और उन्होंने माला, कमल और वेद धारण किए हुए हैं। उनके पास बारीकी से तराशा गया हंस पवित्र ज्ञान का प्रतीक है, जबकि दिव्य माला-वाहक उनकी दिव्यता का प्रतीक है। यह पूरी बनावट शिल्पशास्त्र में वर्णित मां गायत्री के रूप से 100% मेल खाती है। इसलिए इस मूर्ति की पहचान सरस्वती की जगह गायत्री के रूप में हुई है।

इतिहासकार और पुरातत्वविद बी.के. लोखंडे के अनुसार, श्रीमद देवी भागवत पुराण और शिल्पशास्त्र के नियमों के आधार पर यह गायत्री माता की ही मूर्ति है। क्योंकि, गुप्त काल (320-550 ईस्वी) के बाद से सरस्वती को लगभग हमेशा वीणा के साथ दिखाया जाता रहा है। जबकि इस मूर्ति में वीणा नहीं है।

इस मूर्ति में धार के परमार राजाओं (9वीं से 14वीं सदी) के समय की मूर्तिकला की खास पहचान पश्चिमी चालुक्य शैली भी दिखती है। भारत में मां गायत्री की ऐसी प्राचीन मूर्तियां बेहद दुर्लभ हैं। हालांकि गायत्री, सावित्री और सरस्वती तीनों ज्ञान की प्रतीक हैं, लेकिन मूर्ति की बनावट से इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता कि यह गायत्री ही हैं।"

देवी सरस्वती से कैसे अलग है गायत्री की मूर्ति

    देवी सरस्वती की मूर्तियों में वीणा का होना अनिवार्य माना जाता है, जबकि इस मूर्ति में वीणा नहीं है, जो 'गायत्री' होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।

    इस मूर्ति की चार भुजाओं में साक्षात 'वेद' मौजूद हैं, जो देवी गायत्री के 'वेदमाता' स्वरूप को दर्शाते हैं।

    इस मूर्ति की चार भुजाओं में अक्षमाला (रुद्राक्ष/जप की माला) और कमल का फूल है, जो श्रीमद्देवी भागवत पुराण में वर्णित देवी गायत्री के मूल स्वरूप से मेल खाता है।

    देवी के पास बेहद खूबसूरती से तराशा गया हंस दिखाई देता है। जहां सरस्वती कला में हंस केवल संगीत और कला से जुड़ता है, वहीं यहां यह हंस देवी गायत्री के आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता का प्रतीक है।

    यह मूर्ति 12वीं सदी की है, इस बेहतरीन नमूने में सरस्वती की जगह गायत्री के वैदिक व पौराणिक स्वरूप को उकेरा गया है, जो कला के इतिहास में बेहद दुर्लभ है।

धार्मिक महत्व
सनातन परंपरा में देवी गायत्री का स्थान सर्वोपरि है। ऋग्वेद में जहां प्रसिद्ध गायत्री मंत्र सुरक्षित है, वहीं शतपथ ब्राह्मण में उन्हें पवित्र ज्ञान का मुख्य स्रोतमाना गया है। इसके बाद के पुराणों में देवी गायत्री को वेदमाता, मंत्रमाता, ब्रह्मविद्या और जगन्माता के रूप में सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Gayatri

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

5 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

5 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

5 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 hours ago